हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रदर्शन के चलते प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम रोशन हुआ है। योजना में 2800 लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध करवाने के चलते जनपद को प्रदेश के शीर्ष तीन जनपदों में स्थान मिला। इसी उपलब्धि के लिए यूपी दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में जिलाधिकारी अनुनय झा को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में जनपद को 2800 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 110 प्रतिशत से अधिक आवेदकों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें से लगभग 92 प्रतिशत आवेदकों को बैंकों से ऋण स्वीकृत हो चुका है, जबकि शेष प्रकरण प्रक्रियाधीन ...