प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय बैंकों और जिला बैंक समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि योजना के लंबित आवेदन एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत या वितरित किए जाएं, ताकि जनपद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार हो सके।साथ ही 18 मार्च को विकास भवन में वृहद ऋण वितरण शिविर आयोजित होगा, जिसमें प्रयागराज को 592 लाभार्थियों को ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है। अभ्यर्थियों से अपने संबंधित बैंकों में पहुंचकर लंबित आवेदनों का निस्तारण कराने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...