मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से प्रदेश के विकास का पंख लगाने की योजना पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ पा रही है। लक्ष्य को पूरा करने में विभागीय अधिकारियों सहित पात्रों के पसीने छूट रहे हैं। ऋण लेकर कारोबार शुरू करने की सोज साथ आवेदन करने पहुंच रहे युवाओं को बैंक 100 प्रतिशत स्वीकृति नहीं दे रहे हैं, यहीं कारण है कि जिले में 4300 युवाओं का पंजीकरण होने के बाद मात्र 1335 युवाओं को भी ऋण का लाभ मिल पाया है, जबकि लक्ष्य अभी आधा-अधूरा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं को लक्ष्य को पूर्ण करने, प्रदेश की प्रगति बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज देने का नियम है। इस ऋण पर चार वर्ष तक युवाओं को ब्याज भी नहीं देना है और चार वर्ष में पूरा ऋण वापस क...