सीएम युवा उद्यमी योजना का पात्रों को लाभ दिलाए: डीएम
हापुड़, अगस्त 19 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में सीएम युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिक से अधिक संख्या में पात्र युवा उद्यमियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने योजना के अंतर्गत युवाओं के पंजीकरण, प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं रोजगार/स्वरोजगार से जुड़ाव की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराने, बैंकों के साथ समन्वय और प्रशिक्षण संस्थानों की प्रगति पर ध्यान दिया जाए। अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जाए, आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए और प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रखा जाए। उन्होंने कहा कि सीएम योजना जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.