अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम युवा उद्यमी योजना को लेकर सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य दोबारा तय कर दिया है। पिछले साल की तरह इस बार भी 2900 लाभार्थियों को लोन दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये तक ऋण बिना ब्याज के दिया जाता है। स्वरोजगार से लेकर उद्यम लगाने को लेकर काम किया जा सकता है। आवेदक ऑनलाइन व जिला उद्योग केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक युवा उद्यमियों के लिए स्वरोजगार स्थापित करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। उपायुक्त उद्योग सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ओडीओपी योजना से वित्तीय मदद को करें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.