रामपुर, अक्टूबर 2 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के क्रियान्वयन में रामपुर जिले ने प्रदेश भर में अपनी मजबूत धाक जमाई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सितंबर माह की प्रगति रिपोर्ट में रामपुर 47.20 फीसदी ऋण वितरण के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। सीएम युवा योजना में खास बात यह है कि इस योजना में मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों ने प्रदेश के शीर्ष दस जिलों में जगह बनाई है। मंडल में रामपुर तीसरे, अमरोहा 40.50 फीसदी के साथ चौथे और संभल 37.33 फीसदी ऋण वितरण के साथ दसवें स्थान पर रहा है। रामपुर ने 31 अक्टूबर तक निर्धारित 900 ऋण वितरण के लक्ष्य को समय से पहले ही पीछे छोड़ते हुए 944 लाभार्थियों को ऋण वितरित करा दिया है। जिले में बैंकों ने 971 आवेदनों पर 48.55 फीसदी स्वीकृति देकर युवाओं के स्वरोजगार की राह आसान की है।

अक्टूबर...