मुरादाबाद, जून 10 -- नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में संचालित की जा रही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से जुड़ने की मंशा शहर में दस्तकारी कर रहे कारीगरों की तरफ से जाहिर की गई है। मुरादाबाद में पक्का बाग पर यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई बैठक में दस्तकारों की तरफ से योजना को लेकर खासी दिलचस्पी जाहिर की गई। जिसमें उद्यमियों एवं कारीगरों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। संरक्षक दिलशाद हुसैन, हाफिज हबीबुर्रहमान, निर्यातक नासिर अली, अध्यक्ष मो.शाहवेज, सचिव राशिद अली, उपाध्यक्ष नजाकत अली, शाहनवाज, तारिक अली, गुलाम मोइनुद्दीन, अब्दुल वहाब, डॉ.मो.नाजिम आदि रहे। यह भी पढ़ें- उद्यमियों को युवा उद्यमी अभियान पर किया जागरूक संचालन मुख्ता...