नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, उपलब्धियों, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी साझा की।ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 में मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों और औद्योगिक विक...