संतकबीरनगर, मार्च 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद ब्लॉक के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यायल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से प्रगति की जानकारी लेकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिए।निर्माण स्थल पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यालय की ड्रॉईंग देखी। उसके अनुसार चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को भी चेक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, एक्सईएन पीडब्लूडी आरके पाण्डेय, ओएसडी राकेश कुमार, राजेश्वर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...