धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों की तुलना में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को धनबाद के आठ केंद्रों में परीक्षा ली गई। 2257 आवंटित परीक्षार्थियों की तुलना में 1035 उपस्थित रहे। 1222 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संचालित आवासीय विद्यालय तथा इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग के लिए नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में 43 परीक्षार्थी उपस्थित व दो अनुपस्थित रहे। इससे संबंधित रिपोर्ट जैक को भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा में 2367 परीक्षार्थी हुए शामिल यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में 634 परी...