चम्पावत, अप्रैल 13 -- सतीश, चम्पावत। जीआईसी भिंगराड़ा के छात्रों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा पास की है। कक्षा सात के दिवस भट्ट व नरेश चंद्र, कक्षा नौ के शिवम, कक्षा दस के युवराज सिंह तथा कक्षा 11 के अंकित भट्ट, हिमांशु भट्ट एवं हेमा जोशी ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। यहां प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, प्रधानाचार्य पंकज पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...