सीएम माडल कंपोजिट विद्यालय का दस फीसदी हुआ निर्माण कार्य
भदोही, जून 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही ब्लॉक क्षेत्र के बहरैची में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य करीब दस फीसदी हो चुका है। मानक के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के पूर्व ही निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को डीएम शैलेश कुमार द्वारा निर्देशित किया जा चुका है। कार्यदायी संस्था की तरफ से बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण कराते हुए भवन निर्माण का काम शुरू करा दी गई है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि बहरैची गांव में 2477.77 लाख की लागत से भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा। जिले का दूसरा सीएम कंपोजिट माडल विद्यालय का निर्माण कार्य बहरैची में चल रहा है। परियोजना के तहत कुल 2477.77 लाख रुपये की धनराश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.