नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Keshav Prasad Maurya News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) केशव प्रसाद मौर्य की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को लेकर सियासी गलियारों में लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं लेकिन आज तक कभी इस पर खुलकर कोई बात सामने नहीं आई। पहली बार एक निजी चैनल के इंटरव्यू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुद माना है कि उनके दिल में मुख्यमंत्री बनने की बनने की चाहत है। उन्होंने कहा-'मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं लेकिन ये मेरे चाहने से नहीं होगा। यह तय करना पार्टी के नेतृत्व और विधायक दल का काम है।' एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि हो सकता है कि अगली बार आप हमें सीएम या किसी और रूप में देखें। यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा। एबीपी न्यूज के इस इंटरव्यू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ...