बदायूं, अप्रैल 16 -- चार महीने पहले एक सूदखोर ने गरीब के चाट-पकौड़ी के ठेले में आग लगा दी थी। पीड़ित ने थाने से लेकर एसएसपी तक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। थक-हार कर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मां-बेटे सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला श्री नारायणगंज के रहने वाले ओमप्रकाश चौहान ने मोहल्ले के ही शिब्बू से 17 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले वह 30 हजार रुपये चुका चुका था। इसके बावजूद आरोपी 30 प्रतिशत ब्याज की दर से और रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर 2 जनवरी की रात उसके दरवाजे पर खड़ा चाट-पकौड़ी का ठेला जला दिया, जिससे दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध करने पर धमकी दी गई। पुलिस ने शिब्बू, उसकी पत्नी और भूरा पुत्र भोले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.