कानपुर, मार्च 13 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी मंदिर पुलिस चौकी के सामने युवती के घर से 14 फरवरी को चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। जानकारी पर पीड़िता पुलिस को लेकर घर पहुंची। इसी दौरान हास्पिटल में भर्ती मां की मौत की सूचना आ गई। पीड़िता ने पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत की। तब जाकर पनकी पुलिस ने घटना के 26 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। पनकी मंदिर पुलिस चौकी के सामने कटरा में रहने वाली शालिनी सिंह फरवरी में बीमार मां का इलाज मंधना के प्राइवेट हॉस्पिटल में करा रही थीं। 14 फरवरी को रिश्तेदार के घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान उन्हें अस्पताल से मां की मौत की खबर आ गई। जिस पर वह अपनी मां का शव लेने हॉस्पिटल चली गईं। पीड़िता का आरोप है कि तात्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.