नई दिल्ली, जनवरी 5 -- मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर दर्जनों जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शासन को भ्रामक सूचना भेजने के मामलों में कई फंस गए हैं। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ नगर निगम में बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने अब ऐक्शन मोड में आ गए हैं। अपर नगर आयुक्त ने सात जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्रवाई नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश पर की गई है। अफसरों को चेतावनी दी गई है कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण प्रदेश स्तर पर लखनऊ जिले की रैंकिंग गिरती जा रही है। समय पर समस्याओं का समाधान न होना और कई मामलों में तथ्यहीन या गलत रिपोर्ट शासन...