सीएम पैकेज: एमएमएमयूटी की नई कुलपति सीएम से मुलाकात कीं
गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नवागत कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरक्षनाथ मंदिर में शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने विश्वविद्यालय में संचालित नवीन पाठ्यक्रमों, प्रगति पर चल रही परियोजनाओं तथा आगामी नैक एवं एनबीए प्रत्यायन की तैयारियों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय को 528 क्षमता के नवीन पुरुष छात्रावास निर्माण एवं 50 नए शैक्षणिक पदों की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कुलपति ने कन्या छात्रावासों के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मत के लिए शासकीय सहयोग का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत भी गुणवत्तापूर्ण परियोजनाएं तैयार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.