सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पीएम मोदी के दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना
देहरादून, अक्टूबर 7 -- उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर व शक्ति मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर सीएम ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। वहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। बुधवार सुबह आठ बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी तय कार्यक्रम अनुसार जोशियाड़ा हैलीपैड पहुंचे। जहां पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, किशोर भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.