सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा में शोक संतप्त परिवारों से मिले
काशीपुर, मई 26 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने पंजाबी कॉलोनी में स्व. विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड अमाऊ में स्व. भूपेंद्र सिंह चुफाल तथा वार्ड नंबर-16 अमाऊं, राजेंद्र नगर निवासी स्व. प्रकाश रावत के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थायी हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- वार्ड नंबर 5 में दो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.