देहरादून, जुलाई 6 -- उत्तराखंड के संवैधानिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले पहले राज्यपाल बन गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने उत्तराखंड में 04 वर्ष 09 माह और 20 दिन (कुल 1,755 दिन) तक सेवाएं दी थीं। पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल 8 जनवरी 2003 से 28 अक्तूबर 2007 तक पद पर रहे थे। मालूम हो कि अब तक किसी भी राज्यपाल ने उत्तराखंड में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह सोमवार को पूर्व राज्यपाल सुर्दशन अग्रवाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। गुरमीत सिंह ने बत...