सीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नामजद आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, मई 29 -- बहराइच, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई थी। इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर पर फरार हुए नामजद आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। खैरीघाट थाने में तैनात दरोगा मनोज यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद राव, कांस्टेबल मोहम्मद अबरार, पीआरडी त्रिलोकी वर्मा ने बुधवार रात थैलिया चौराहे पर दबिश दी। पुलिस ने थैलिया गांव निवासी राजकुमार वर्मा को धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.