शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने निगोही कस्बा निवासी प्रियांशू पाल को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रियांशू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रियांशू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक एआई वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने वाला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Gangapar News: पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...