जहानाबाद, मई 27 -- पटना साइबर थाने में दर्ज हुआ था मामला जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर उससे संबंधित पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने मखदुमपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के निवासी और मगध क्षेत्र के गायक व गीतकार चुन्नू लाल यादव उर्फ निर्भय कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उक्त नामजद अभियुक्त के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी बुधवार को एसपी अपराजित लोहान के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ घोसी कृति कमल ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि गायक और गीतकार चुन्नू लाल यादव उर्फ निर्भय कुमार जो जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत श्रीपुर गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर गाली- गलौज किया था। सोशल मीडिया...