दरभंगा, नवम्बर 21 -- दरभंगा। लोकतांत्रिक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और मिथिला मुक्ति मोर्चा के संयोजक श्याम कुमार सिंह ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी है। श्याम कुमार सिंह ने कहा कि इस बार मिली ऐतिहासिक जनादेश से एनडीए की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य नई गति और नई संभावनाओं की दिशा में आगे बढ़ेगा और नई सरकार लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.