उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में चयनित पांच ग्राम पंचायतों में मियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मियागंज ने पहले नंबर पर नाम दर्ज किया है। जबकि दूसरे नंबर पर सुमेरपुर की सरांय मनिहार और तीसरे पर बक्सर को स्थान मिला है। चौथे नंबर पर हसनगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत बीबीपुर चिरयारी ओर मिर्जापुर सुम्हारी ब्लाक पुरवा की ग्राम पंचायत पांचवें नंबर पर रही है। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि आवेदन एक सितंबर से शुरू हुए थे। दस अक्टूबर तक कुल 168 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। कुल 1037 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष आवेदन की संख्या कम देख शासन ने तारीख बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दी थी। आवेदन के बाद चयनित ग्राम पंचायतों को नौ बिंदुओं में गरीबीमुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.