नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि सौंपी। त्यागराज स्टेडियम में 'दिल्ली उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सहायता योजना' के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से लाई गई इस योजना के तहत दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 1709 विद्यार्थियों को कुल 25.25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको छात्रवृत्ति देना उनके उज्ज्वल भविष्य में दिल्ली सरकार का निवेश है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान लंबित पड़ी 19 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि भी उनकी सरकार की ओर से दी गई है। उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.