भभुआ, मार्च 24 -- मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को दी 209.1162155 करोड़ की योजनाओं की सौगात 162.2391305 करोड़ 161 योजनाओं का रिमोट दबाकर नौघरा से किया उद्घाटन सीएम ने 46.877085 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का किया शिलान्यास (समृद्धि योजना) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। समृद्धि यात्रा पर मंगलवार को आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूरवासियों को 209.1162155 करोड़ की लागत वाली 204 विकास योजनाओं की सौगात दी। सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले का विकास होगा। आमलोगों को सड़क, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में 46.877085 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का किया शिलान्यास तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 162.2391305 करोड़ से तैयार 161 य...