नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल। सीएम पुष्कर धामी ने बीते रविवार को ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण, उत्तराखंड, वेस्टर्न हिमालय पुस्तक का लोकार्पण एवं विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान सृजन और शोध को नई दिशा देने का कार्य करती हैं। यह पुस्तक कुमाऊं विश्वविद्यालय की डॉ. नेहा कोहली, महिला कॉलेज हल्द्वानी के प्रो. एसडी तिवारी, डॉ. प्राची जोशी और प्रो. ललित तिवारी की ओर से लिखी गई है। 451 पृष्ठों की इस फ्लोरा पुस्तक में 212 ब्रायोफाइट प्रजातियों का अध्ययन किया है, जिनमें कई दुर्लभ और वेस्टर्न हिमालय के लिए नई प्रजातियां शामिल हैं। पुस्तक में गैरसैंण, गिरगांव, कालीमती, दिवालीखाल और भराड़ीसैंण क्षेत्र की प्रजातियों के फोटोग्राफ एवं वैज्ञानिक विवरण भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- शिव-भक्ति परंपरा पर आधारित शोधपरक ...