गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने जमीन विवाद को लेकर आए फरियादियों को सुन दबंगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आए लोगों को आश्वासन दिया कि सभी का इलाज होगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि एस्टीमेट मंगवाएं ताकि धन उपलब्ध कराया जा सके। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी भूमाफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज करें और जेल भेजें। जिनके नाम भूमाफिया सूची में नहीं हैं, उसे उस सूची में डालें। जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी और कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का समाधान होगा।

हिंदी हि...