गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी और कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का समाधान होगा। सबकी भरपूर मदद की जाएगी। सीएम ने इलाज के लिए आए लोगों को आश्वासन दिया कि धन के अभाव में किसी का उपचार रुकेगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि एस्टीमेट भेजवाएं, तत्काल धन उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जांच कराइए, दोषियों पर कार्रवाई कीजिए; अवैध कब्जे की शिकायत पर फिर सख्त दिखे सीएम योगी, अफसरों को दिए निर्देश यह भी पढ़ें- ...