किशनगंज, मार्च 12 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में किशनगंज जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत धर्मकांटा चौक के निकट निर्माणाधीन ठाकुरगंज बाइपास (कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक तक) सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ठाकुरगंज बाइपास का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर अच्छे ढंग से पूर्ण हो इसका विशेष रुप से ख्याल रखें। इस कार्य के पूरा हो जाने से आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रगति यात्रा के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.