अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आगरा-मथुरा एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद आपके अखबार हिन्दुस्तान ने मसूदाबाद और सेटेलाइट बस अड्डे पर बसों की स्थिति की पड़ताल की। कई बसें अनफिट अवस्था में दिखी। इसके बाद "अनफिट बसें भर रहीं फर्राटा, यात्रियों की जान जोखिम में" शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसी के बाद खबर का संज्ञान मुख्यमंत्री प्रेस इन्फॉर्मेशन सेल द्वारा लिया गया है। खबर के प्रकाशन के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अलीगढ़ क्षेत्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के बाद निगम द्वारा सभी डिपो को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में दोषयुक्त अथवा असुरक्षित बसों का संचालन न किया जाए। निगम ने बताया कि वर्तमान में शासन अथवा उच्च प्रबंधन स्तर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.