सीएम ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत-शत नमन। शास्त्री जी का सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ-साथ किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जय जवान, जय किसान का उनका आह्वान सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा। यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Ranchi News: गांधी-शास्त्री के आदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.