चम्पावत, जनवरी 2 -- लोहाघाट। सीएम धामी ने लोहाघाट डिपो के पांच चालक और दो परिचालकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। चालक गोपाल गिरी, नंदन फर्त्याल, उमेश भट्ट, हरीश भट्ट, दिलेर सिंह, परिचालक महिपाल सिंह और प्रकाश गड़कोटी ने बताया कि गुरुवार को देहरादून में सम्मान समारोह हुआ। बताया कि अधिक आय अर्जित करने, निर्धारित किमी पूरा करने और बेहतर डीजल औसत देने के प्रशस्ति पत्र दिया। संतोष कुमार, गजेंद्र द्विवेदी, मधुसूदन जोशी, दीवान सिंह, अमर सिंह और जगदीश सिंह ने कर्मियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.