सीएम ने राजकुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
पटना, मई 9 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिला के सुल्तानगंज नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शनिवार को उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उनके निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। वे काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने कहा कि 28 अप्रैल को हुई अत्यंत ही दुखद घटना में घायल होने के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- जिंदगी की जंग हार गए सभापति राजकुमार, EO कृष्ण भूषण ने दी थी कुर्बानी; सुल्तानगंज टेंडर में डबल मर्डर इसे लेकर मैंने पुलिस महानिदेशक को मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.