रुद्रपुर, जून 14 -- खटीमा, संवाददाता। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान शिव एवं हनुमान की मूर्तियों का अनावरण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था राज्य की पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- सीएम ने भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियों का किया अनावरणधामी ने मेधावियों को किया सम...