पटना, मई 2 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि प्रवीण सिंह कुशवाहा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- सीएम ने प्रवीण कुशवाहा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की यह भी पढ़ें- माकपा नेताओं ने कांग्रेस नेता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.