पटना, अप्रैल 2 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करुणा के भाव का संदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है। उनके बताए हुए मार्गों के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.