सीएम ने प्रदेश कल्याण की कामना से त्रिवेणी आरती की शुरुआत की
प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गंगा दशहरा के दिन संगम तट पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण की फ्लोटिंग जेटी से त्रिवेणी आरती की शुरुआत की। पहले दिन आयोजित आरती में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कल्याण और गंगा की अविरलता का संकल्प के साथ दूध, दही, फूल, अक्षत, जल व चुनरी चढ़ाकर कपूर और धूप से विधिविधान से आरती की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों को उन्होंने गंगा की निर्मलता की जिम्मेदारी दी। यह भी पढ़ें- गंगा के अविरल-निर्मल स्वरूप के लिए किया आवाह्नआरती का आयोजन प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने काफी पहले ही जिले के धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए फ्लोटिंग जेटी से भव्य आरती का ऐलान किया था। गंगा दशहरा के अवसर पर इसकी शुरुआत का दिन तय किया गया। इसके लिए प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलावा भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.