रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के प्रतिनिधियों ने सीएम के समक्ष 9 से 14 मार्च तक रांची में होने वाली प्रथम कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता का विस्तृत प्रस्ताव पेश किया। सीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि 2026 में झारखंड को अंतरराष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलने जा रही है। यह प्रतियोगिता झारखंड की धरती पर आयोजित होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा होगी। इसमें 23 देशों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सचिव एमएस त्यागी और महासचिव उपकार सिंह विरक शामिल थे। राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.