गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष कबूतरी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में पेसा नियमावली को मंजूरी देकर राज्य के करोड़ों आदिवासियों और मूलवासियों के हक में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। झारखंड अब देश का वह गौरवशाली राज्य बन गया है जिसने आदिवासियों के स्वशासन को वास्तविक शक्ति दी है। लोकसभा न विधान सभा, सबसे बड़ी ग्राम सभा का नारा अब धरातल पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि अब बिना ग्राम सभा की अनुमति के सरकार कोई भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाएगी। यह हमारी अस्मिता की रक्षा है। बालू घाट, लघु खनिज और लघु वन उपज का प्रबंधन अब सीधे ग्राम सभा करेगी। उससे बिचौलियों का अंत होगा और पारंपरिक प्रधानों का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की बैठकों की अध्यक्षता हमारे पारंपरिक प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.