संभल, जुलाई 8 -- संभल जिले के असमोली विकासखंड स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी ने शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हरित एवं स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2026 में विद्यालय को उत्तर प्रदेश में प्रथम तथा राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त होने पर बुधवार को वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिल मलिक को सम्मानित किया। इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। वाराणसी स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) एवं शिल्प संग्रहालय के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्मान प्रदान करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। यह भी पढ़ें- सहजनी स्कूल के प्रधानाध्यापक राजी...