पटना, अप्रैल 6 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पांच मंजिला विधान परिषद अतिथि निवास का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन और सामुदायिक केन्द्र का भी शुभारंभ किया। विधायक आवासन योजना अंतर्गत अतिथि निवास का निर्माण किया गया है। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री प्रथम तल और छत पर जाकर अतिथि निवास के विभिन्न भागों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानपरिषद अतिथि निवास बहुत अच्छा बना है। यहां की सुविधाओं का लाभ विधानपरिषद् के सदस्यों को मिलेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.