महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नौतनवा आगमन पर जनपद को 208.40 करोड़ रुपये की 79 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं टूलकिट वितरण कर आत्मनिर्भरता व सशक्तीकरण के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान किया। हेलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नव निर्मित घर के गृह प्रवेश में शामिल होने पहुंचे। वहां से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। स्टॉल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने शिशुओं का अन...