बागपत, सितम्बर 8 -- बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव टोल के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, कैंटर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हादसे में दिवंगत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बदायूं के अल्हापुर गांव से चली थीं 13...