सीएम ने दी 413 करोड़ की सौगात, सपा पर बोला तीखा हमला
लखनऊ, मई 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। महापौर सुषमा खर्कवाल का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में सीएम ने कहा कि सपा सरकार के दौरान योजनाएं उनके परिवार के लिए थी। युवाओं की नौकरियां उनके परिवार वाले ही ले लेते थे। शासन की योजना का लाभ एक परिवार को ही मिलता था। उनके एजेंडे में सिर्फ उनका परिवार था, इसलिए वे फेल रहे, जबकि हमारे एजेंडे में समाज और प्रदेश है, इसलिए हम पास हैं। समारोह के दौरान सीएम ने 413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग अफवाहबाज हैं। यह आपके नहीं हैं। इन्होंने नौजवानों की नौकरी में सेंधमारी की। महिलाओं के साथ हिंसा की। गरीबों का हक मारा। इनसे सावधान रहना होगा। हमारी सरकार को सपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.