चाईबासा, मार्च 3 -- चाईबासा। चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया। प्रकाश चाईबासा नगर परिषद् अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद झामुमो जिला समिति के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने रांची पहुंचे थे। प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चाईबासा नगर का सर्वांगीण विकास को हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया। मौके पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, अलोक पांडेय सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.