मुरादाबाद, जून 29 -- मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल भामाशाह पुरस्कार वितरण समारोह का भी साक्षी बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के दस कारोबारियों को भामाशाह सम्मान देकर पुरस्कृत किया। राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो आरए सेठ ने बताया कि पशुपति एक्रीलॉन लिमिटेड, डिजाइनको, आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स, साईं ऊर्जा लिमिटेड, ओम इन्फ्रा, मेटलेक्स ट्रेडिंग कंपनी, सरलोक सर्विस, यूपी डिजिटल, एक्सप्रेशन, प्रकाश ईंट उद्योग को टैक्स देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन अशोक कुमार सिंह समेत राज्य कर विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सीएम योगी की कानून-व्यवस्था पर महा-बैठक शुरू यह भी पढ़ें- सद्बुद्धि आई है तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें, नहीं तो... योगी की...