पटना, मार्च 23 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ. राममनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को पटना के कंकड़बाग के लोहिया नगर लोहिया उद्यान में राजकीय समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय गांधी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि व डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, नागरिक परिषद के महासचिव अरविन्द कुमार ने भी स्व. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, बिहार गीत का गायन किया और आरती पूजन की।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.