किशनगंज, मार्च 12 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान 11 मार्च को ठाकुरगंज प्रखंड से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवनों का शिलान्यास किया। इस पहल के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कुल 17 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवनों के निर्माण की आधारशिला रखी गई है। इन सभी भवनों के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ 28 लाख 28 हजार रुपये की लागत आएगी। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निर्माण प्री-फैब्रिकेटेड पद्धति से किया जाएगा, जिनका निर्मित क्षेत्रफल लगभग 126 वर्गमीटर होगा। इन भवनों के तैयार...